📰 पूरी खबर:
नीमच। सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय जनभागीदार समिति में श्रीमती मीना जायसवाल को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा प्रस्तावित की गई है। उल्लेखनीय श्रीमती जायसवाल पूर्व में पार्षद पद एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर रह चुकी है। इस नियुक्ति कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सभी ने इस नियुक्ति पर बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की है।