📰 पूरी खबर:
नीमच। श्री सकल जैन संघ मेवाड़ द्वारा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को नीमच के अग्रोहा भवन में आयोजित होने वाले विशाल सकल जैन परिचय सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह बढ़ता जा रहा है। विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों की बढ़ती रुचि और रजिस्ट्रेशन के लिए मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 23 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर नंदावत ने बताया कि परिचय सम्मेलन का उद्देश्य समाज के परिवारों को योग्य जीवनसाथी की तलाश में सहयोग देना तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों को व्यवस्थित रूप से एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है। समाज के लोगों द्वारा दिखाई जा रही रुचि उत्साहजनक है। अधिक से अधिक परिवारों को इस अवसर का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन की तिथि तीन दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इस सम्मेलन की विशेषता यह है कि इसमें किसी भी वैवाहिक स्थिति वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ तलाकशुदा एवं तीजे-तकड़े वाले रिश्तों के इच्छुक अभ्यर्थियों को भी परिचय का अवसर मिलेगा। सम्मेलन में युवक एवं युवती, दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1,000 निर्धारित है। सम्मेलन में उपस्थित होकर भाग लेने वाली युवती को ₹1,000 रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस किया जाएगा तथा उपहार भी दिया जाएगा। आयोजक श्री सकल जैन संघ मेवाड़ है।
आयोजकों ने समाज के परिवारों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ उठाकर 23 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं और इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।श्री सकल जैन संघ मेवाड ने पूर्व में भी केसरिया जी, बेंगलुरु, भीलवाड़ा,ओर सूरत में सफलतापूर्वक परिचय सम्मेलन करवाया है
रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- महावीर नंदावत: 98253 75468, विजय मोगरा, गोल्डन, नीमच: 94251 06799, संदीप खाबिया, नीमच: 94259 38004।