📰 पूरी खबर:
उदयपुर.अब यात्री मोबाइल पर सिटी बस की लाइव लोकेशन, दूरी और स्टॉप तक पहुंचने का अनुमानित समय जान सकेंगे। उदयपुर सिटी बस ऐप से 35 ई-बसों सहित कुल 59 बसों को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को बस के इंतजार में लगने वाला समय कम करने और यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।