📰 पूरी खबर:

 

तिलस्वां घनश्याम पाराशर.

नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर आज क्षेत्र के विभिन्न गरबा पांडालों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं का पूर्णाहुति एवं हवन के बाद भव्य विसर्जन एरू नदी में किया गया।

जिले के प्रसिद्ध तिलस्वां महादेव में भी नवरात्रि पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगी लाल धाकड़ ने बताया कि नवरात्रि पर माँ दुर्गा की विधि-विधान पूर्वक प्रतिदिन पूजा-पाठ किया जाता है, जिसमें दुर्गा पाठ, सप्तशती चंडी पाठ, जप किए गए। अनुष्ठान का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां देकर किया गया और प्रसादी वितरण की गई।

'बोलो दुर्गा माता की जय' के जयकारों के साथ माताजी की प्रतिमाओं को एरू नदी में विसर्जित किया गया। श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नाचते-थिरकते पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखी गई ।