📰 पूरी खबर:
उदयपुर.उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर विस्फोटक सामग्री से भरे कंटेनर डिवाइर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गया।
“हालांकि, हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची है। 2 दमकल की गाड़ियां उदयपुर से और 1 भींडर से पहुंची है। मौके पर आग बुझाने के प्रयास जारी है।
“फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना जिले के वाना गांव के पास गुरुवार रात करीब 8:45 बजे की है। नगर निगम के CFO बाबूलाल चौधरी ने बताया कि आग को काबू में करने का प्रयास जारी है।