📰 पूरी खबर:
नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा ग्राम पंचायत भवन, बर्डिया (तहसील मनासा) में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच का सहयोग रहा।शिविर में गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा ग्राम बर्डिया के कुल 124 व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 14 व्यक्तियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, जबकि 27 व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शोभना मीणा, पैरालीगल वॉलंटियर्स श्री हितेश जैन एवं श्री कमलाशंकर कारपेंटर, ग्राम पंचायत सचिव श्री बंशीदास बैरागी, सरपंच प्रतिनिधि श्री कमल डाबर, गोमाबाई नेत्रालय के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर श्री सुरेश रैदास, पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।