📰 पूरी खबर:
भादवामाता (परमानंदशर्मा). जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध-आरोग्य तीर्थस्थल महामाया भादवामाता के दरबार में शारदीय-नवरात्रि में लगा आस्था का सैलाब दूर दराज से आए श्रद्धालुजन माँभादवा का जयकारों के साथ माँता के दर्शन कर बड़ी ही सुखद शांति मिल रही है। इस महापर्व का आगाज भी शुरू हो गया है। और माँता का पृथ्वी पर आगमन बहुत ही मगंलकारी है। क्योंकि शक्ति की भक्ति के इस शारदीय नवरात्रि में दुर्लभ संयोग कई वर्षों बाद में बने है। जो कि नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हुई। एवं माँता रानी हाथी पर सवार होकर आई है।जिसको अति शुभ मानते है। इसी प्रकार से यहां माँभादवा के मंदिर एवं पांडाल सज धजकर तैयार एवं यहां पर 11अक्टू, रविवार से नवमी 20अक्टूबर मगंलवार तक शारदीय नवरात्रि मेला जारी रहेगा। इस बार यह शारदीय नवरात्रि 10दिन कि रहेगी इसमें दो सप्तमी है। शनिवार व रविवार इसी प्रकार से यहां पर घटस्थापना रविवार को शुभ मुहूर्त 10:30 बजे के साथ विधिवत रुप से प्रारंभ हुई। इस माँभगवती के दरबार में मंदिर के पुजारी जन एवं जिले के कलेक्टर-हिमांशु चंद्रा व नवागत(पुलिस-एसपी)श्री राजेश व्यास एस.डी.एम.-पराग जैन
तहसीलदार और विधायक, दिलिपसिंह परिहार एवं जनपद अध्यक्ष-शारदाबाई/मदनलाल धनगर जनपद सदस्य रतनलाल मालावत
जिला उपाध्यक्ष-अर्जुन जी सिसोदिया मडंल अध्यक्ष-पुजा/अनिल शर्मा महामंत्री-महेश गुजर पटेल- देवीलाल नागदा
संस्था के प्रबंधक अजय ऐरन सहायक प्रबंधक मनीष दुबे और अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की मौजूदगी में माँभादवा के स्थल पर घटस्थापना महाआरती के साथ शुरू हुई।इसके बाद में मंदिर पर ध्वजा लगाई गई।
इसी प्रकार से यहां माँभादवा के दरबार में श्रद्धालुजन बड़े ही आस्था के साथ मांभादवा के जयकारों के साथ माँ की पुण्य चौखट पर अपना मत्था टेककर आर्शीवाद के साथ सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना कर रहे है। व यहां पर धार्मिक अनुष्ठान पूजा,अर्चना भी प्रारंभ हो गए है। इसी प्रकार से यहां स्थल पर शारदीय नवरात्रि मेले का आगाज भी हो गया।
इस पुण्य धरा पर चलने वाला यह शारदीय-नवरात्रि मेला 11अक्टू,से 20अक्टूबर मगंलवार तक जारी रहेगा। यहां पर मेले का मुख्य आकर्षण महाअष्टमी का हवन जो विशेष रुप से माँभादवा के दरबार में पुजा,अर्चना के साथ में 19 अक्टूबर सोमवार को रात्रि 10:30 बजे से प्रारंभ होकर (प्रातःकाल) ब्राह्ममुहूर्त समय रात्रि के 4 बजे सम्पन्न होगा।
इसी प्रकार से यहां पर प्रशासन द्वारा अति आवश्यक रुप से आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्थाएं की गई है। इस नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए भी यहां पर पर्याप्त रुप से पुलिस जवान,महिला पुलिस एवं सैनिक, सिक्युरिटी जवान कोटवार भी तैनात रहेंगे।