📰 पूरी खबर:


नीमच। रोटरी क्लब नीमच के पूर्व अध्यक्ष विजय जोशी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 में बड़ी जवाबदारी मिली है, उन्हें डिस्ट्रिक्ट में पास्ट मेम्बर्स रिजाइनिंग एक्शन कमेटी का चैयरमेन नियुक्त किया गया है, उक्त नियुक्ति आगामी रोटरी डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन 2027-28 रोटे. मुकेश जी साहू ने प्रदान की है। उक्त कमेटी का गठन रोटरी डिस्ट्रिक्ट में पहली बार किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत रोटरी को छोड़ चुके सदस्यों को पुनः रोटरी में स-सम्मान सम्मिलित करने का कार्य किया जाएगा। उक्त कमेटी का निर्माण विजय जोशी के रोटरी के प्रति अपनी समर्पण भावना विकसित सोच के मद्देनजर किया गया है।
विजय जोशी रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 में अनेक पदों पर आसीन रहे हैं , उन्हें रोटरी डिस्ट्रिक्ट में बेस्ट क्लब सेकेट्री, प्लैटिनम प्रेसिडेंट, बेस्ट रीजन चैयरमेन व रोटरी इंटरनेशनल से एवेन्यू ऑफ सर्विस के क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। वर्तमान में विजय जोशी सारस्वत ब्राह्मण समाज नीमच के व अभिभाषक संघ जावद के अध्यक्ष हैं । उनकी इस नियुक्ति पर इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई दें उज्जवल भविष्य की कामना की है।