📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर। मादड़ी रोड नंबर-5 स्थित राजेंद्र टोयोटा के यार्ड में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और यार्ड में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्टाफ ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग में कई गाड़ियों के चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।