📰 पूरी खबर:


 
नीमच ।विगत 35 वर्षों से नीमच के सभी श्रोताओं के दिल को छू लेने वाले 25 से 27 गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत करने वाली संस्था हार्मनी का गीत संगीत  का कार्यक्रम इस वर्ष शनिवार 3 अक्टूबर को  राठौर परिसर  में रात्रि 8बजे आयोजित किया , 1991 में स्थापित संगीत एवं कला को समर्पित संस्था  हार्मनी परिवार के वरिष्ठ सदस्य जम्बु कुमार जैन, रवि शर्मा व प्रशांत मित्तल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि  सुरों से सितारों तक   संगीत निशा में विधायक दिलीप सिंह परिहार,, आईडीबीआई बैंक नीमच के शाखा प्रबंधक रोहित सिंह ठाकुर, ज्ञानोदय विश्वविद्यालय के अनिल चौरसिया, उद्योगपति  समाजसेवी डी. एस. चौरडिया , कैलाश सुनील धानुका, संतोष चोपड़ा, श्रीमती योगिता आशीष अग्रवाल,  श्रीमती रमा सौरभ जिंदल, , डॉ रंजना दीपक सिंहल, श्रीमती राजश्री पवन मंगल भीलवाड़ा,  ,पारस अभिषेक नागोरी, प्रभादेवी जयंतीलाल पितलिया, श्रीमती आशा भारत जारोली,  तनीषा दीपांशु गर्ग, शशि राजेश जैन, , एवं श्रीमती प्रियंका मनीष गोयल अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
 प्रत्येक गीत के  गीतकार संगीतकार और गायक कलाकार और फिल्म का नाम  और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटना का सीधा प्रसारण मेघा स्क्रीन पर भी  प्रदर्शन श्रोताओं को दिखाया व सुनाया गया। मुंबई और इंदौर के प्रशिक्षित  प्रख्यात 25 से 30 संगीत के वाद्य यंत्रों द्वारा आर्केस्ट्रा कलाकारों की टीम  ने भी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। इस अवसर पर नीमच , चितोडगढ मंदसौर सहित मेवाड़ मालवांचल के बड़ी संख्या में संगीत के सुधि श्रोता प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अर्चना बोकाडिया  एवं  भूपेंद्र भारद्वाज ने किया तथा आभार जम्मू कुमार जैन ने व्यक्त किया।
......
इन्होंने दी गीतों की प्रस्तुति
......
हार्मनी कार्यक्रम में सुरेश कान्हा गुलशन ने सरस्वती वंदना, डॉ अमृता सोनी  ने बेदर्दी बालमा तुझको, संगीता नागदे ने सुन साहिबा सुन, निष्ठा कंडारा ने पान खाए सैयां हमारों, मुस्तफा ने यह जो चिलमन है, जम्मू कुमार हर्षदा ने दीवाना हुआ बादल ,आशी अरोरा ने तू क्या जाने वफा, डॉक्टर पंकज सोनी ने तेरे चेहरे में वो जादू है,  राजश्री जायसवाल ने दिल दीवाना बिन सजना के, शिवा मित्तल ने फिजा भी है जवा  जवा... इकतारा इकतारा , हर्षदा ने दइया यह मैं कहां आ फंसी, भूपेंद्र निष्ठा एक हसीना थी, डॉ अमृता सोनी सायोनारा सायोनारा, कमलेश भूपेंद्र एक चतुर नार, प्रियंका शर्मा ने रंगीलो मारो ढोलना, भूपेंद्र रवि ने बरसात के मौसम में, हर्षद ने हंगामा हो गया जम्मू कुमार जैन ने राम तेरी गंगा मैली हो गई, निष्ठा कंडारा ने सिलसिला यह चाहत का,सूरज नैनवाया  ने तड़प तड़प के इस दिल से, रवि संगीता ने दिल तेरा दीवाना है सनम, भूपेंद्र ने जिसका कोई नहीं,  ,राधिका काबरा ने मेड इन इंडिया, एवं चंद्रशेखर योगी ने प्यार मांगा है तुम्ही से आदि ने  मधुर कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जिसे सभी श्रोताओं ने मंत्र मुग्ध होकर सुना और खूब सराहा।

......

इन्होंने दी मधुर कर्णप्रिय संगत...

...
हार्मनी की संगीत संध्या में कीबोर्ड पर योगेश पाठक, गिटार पर डैनी कार्टन ,अमित शर्मा, बांसुरी पर  उत्कर्ष यादव, सैक्सोफोन पर अनुराग कामले, ट्रंपेट पर अंश मौर्य, कांगो गंगा पर सचिन भौसले, ड्रम पर रजत याग्निक, पेड पर कपिल राठौर, ढोल कांगो पर रवि खेड़े, ढोल और ढोलक पर आशीष सरदाले,तबले पर सुमित मालवीय ,कोरस पर गुंजन चौरसिया, साउण्ड पर राहुल इंदौर ने मधुर संगत प्रदान की।