📰 पूरी खबर:

नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नीमच के जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर जी के निर्देशानुसार ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच स्थित वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों को बिस्किट एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का सम्मान कर उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, अपनत्व और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था जय श्री आरोग्य जनकल्याण समिति के सदस्य श्री कृष्ण सिंह गहलोत ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मुखबधिर हॉस्टल वॉर्डन वृद्ध आश्रम इंचार्ज खुमान मैडम व हरीश जी केयरटेकर साथ ही सतराम जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। परामर्शदाता राजकुमारी चौधरी, विनोद राठौर, मीनू तिवारी, दीपक नागदा, श्वेता जोशी सहित एम.एस.डब्ल्यू. एवं बी.एस.डब्ल्यू. के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।