📰 पूरी खबर:

 

नीमच। मध्यप्रदेश कैबिनेट ने जावद-नीमच दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की मार्च 2031 तक निरंतरता के लिए ₹4197.58 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय पर नीमच विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीपसिंह परिहार ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

विधायक परिहार ने कहा कि परियोजना के माध्यम से उन्नत सिंचाई तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इससे जल की बचत के साथ सिंचाई क्षमता में वृद्धि और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि परियोजना से नीमच विधानसभा क्षेत्र के 253 गांवों की लगभग 59,700 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के बेहतर अवसर उपलब्ध होने के साथ कृषि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

परिहार ने कहा कि किसानों की समृद्धि और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। सूक्ष्म सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों के विस्तार से जल के बेहतर प्रबंधन के साथ कृषि को अधिक सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।