📰 पूरी खबर:


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में गणेश उत्सव के समापन अनंत चतुर्दशी पर 25 व 26 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए   तीन स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पांच अन्य स्थानों पर नपा कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमा संग्रहित कर विसर्जन स्थल पर भेजी जावेगी।
 उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नीमच में गोमाबाई रोड स्थित संजीवनी तालाब के पास, जयसिंहपुरा रोड स्थित शिव घाट तथा श्री सीताराम  जाजू सागर बांध पर प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त नीमच शहर में गणेश प्रतिमाओं के संग्रहण के लिए भारत माता चौराहा (फोर जीरो ),पिपली चौक नीमच सिटी, पाटीदार छात्रवास ग्वालटोली, अंबेडकर रोड स्थित बंसल चौराहा व बघाना में जाजू जी की बगीची के सामने सिद्धिविनायक कॉलोनी के यहां मूर्ति संग्रहण की व्यवस्था की गई है। सभी संग्रहण केंद्रों  पर नपा कर्मचारी श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमा प्राप्त कर पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ विसर्जन स्थल भिजवाएंगे। विसर्जन स्थल पर तैनात कर्मचारियों द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ किया जाएगा।
 कार्यालय अधीक्षक श्री शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना से बचने के लिए गणेश प्रतिमा का विसर्जन वह स्वयं न करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को प्रतिमा सौंपे। श्री शर्मा ने बताया कि घोषित विसर्जन स्थल एवं संग्रहण स्थल पर व्यवस्था हेतु कर्मचारी के ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं।