📰 पूरी खबर:
बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। परिणामों में भाजपा ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के 11 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं वार्ड 11 से राधेश्याम रैगर और वार्ड 19 से कुंवर सौभाग्य सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी केरूप में जीत हासिल की। इस तरह किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और नगर पालिका में चेयरपर्सन बनाने के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा।