📰 पूरी खबर:
नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन एवं जिला समन्वयक नवनीत रत्नागर के निर्देशानुसार ग्राम भरभड़िया स्थित एमआईबी स्कूल में 'माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान' के तहत सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था 'जय श्री आरोग्य जनकल्याण समिति' (सेक्टर 01) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ईको-फ्रेंडली प्रतिमा निर्माण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाना रहा।
मिट्टी में रोपे गए तुलसी के बीज
प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षिका नीतू जाट ने छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक मिट्टी से भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाने के गुर सिखाए। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की प्रेरणा से प्रतिमाओं के भीतर तुलसी के बीज भी रोपित किए गए। विद्यार्थियों को समझाया गया कि गणेश विसर्जन के बाद यही मिट्टी और बीज घर में तुलसी के पौधे के रूप में विकसित होंगे। इस अनूठी पहल को लेकर बच्चों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान संस्था सचिव टीना गहलोत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कल्पना घावरी, स्कूल प्राचार्य खुशबू सुथार, पूजा पाटीदार, श्याम सर, बीएसडब्ल्यू छात्र कृष्णा गेहलोत, एमएसडब्ल्यू छात्रा सीमा बैरागी सहित विद्यालय के 20 विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूद रहे। सभी के सहयोग से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।