📰 पूरी खबर:

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 33 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों और वृद्धजनों के बैंक खाते में 203.56 करोड़ से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की। इस मौके पर नीमच के एनआईसी कक्ष में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, उप संचालक सामाजिक न्‍याय सुश्री श्रुति‍ भयडिया सहित जिले के हितग्राही उपस्थित थे।