📰 पूरी खबर:
नीमच. प्रतिष्ठित संस्था रचना फाउंडेशन व उसके सक्रिय क्लब रचना राइजिंग वीमेन क्लब ने योग प्रशिक्षिका नताशा शर्मा के सानिध्य में दिनांक 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस"के उपलक्ष में योग क्रियाऐ सीखते हुए मनाया l
योग प्रशिक्षण सूर्य नमस्कार से प्रारम्भ करते हुए रचनाओं ने अन्य योग मुद्राओ का भी प्रशिक्षण लिया l इस अवसर पर रचनाओं ने जीवन में उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को समझते हुए व्यायाम और प्रणायाम का समुचित प्रशिक्षण लिया । वर्तमान में ज़ब बदलती जीवन शैली के चलते नित नए रोग सामने आ रहे है, इस संक्रमण काल में योग संजीवनी के समान है, यह समझते हुए रचनाओं ने आजीवन यथासंभव योग करने का निश्चय किया l
इस मौके पर रचना क्लब अध्यक्ष स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंहल, उपाध्यक्ष अलका चौपड़ा, सहसचिव मनीषा मौर्य, रत्नप्रभा मालीवाल, विनीता भटनागर, डा. प्रियंका भारती आदि कई रचनाएँ उपस्थित थी।