📰 पूरी खबर:

 
नीमच। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया. 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को लेकर संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया. उनका जीवन आज भी युवाओं और राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे डॉ मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, दारासिंह यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पु जैन, निलेश पाटीदार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।