📰 पूरी खबर:
नीमच।प्रांतीय शासकीय प्राध्यापक संघ, भोपाल प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस,नीमच में पदस्थ एसोसिएट प्रोफेसर( गणित) डॉ राजेंद्र कुमार गुजेटिया को वर्ष 2026-27 के लिए जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद डॉ अनिल जैन, मनासा, डॉ आरसी जैन नीमच, सचिव डॉ संजय जोशी,नीमच, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ सीपी पंवार,नीमच, संयुक्त सचिव पद पर प्रो आशीष सोनी ,जीरन, सह सचिव के प्रो सुनील कुमार,नीमच, डॉ शिल्पा राठौर, रामपुरा एवं प्रो हीर सिंह,नीमच को दायित्व सौंपे गए है।