📰 पूरी खबर:


 नीमच.हिमाचल प्रदेश क्षेत्र की पशुप्रेमी संस्था सरामा फाउंडेशन द्वारा नीमच में निराश्रित श्वानों को एंटी रेबीज़ वेक्सीन लगाई जाने की योजना बनाई जा रही है।
उक्त फाउंडेशन द्वारा हिमाचल व राजस्थान के कुछ शहरों में ये वेक्सीन जल्द ही लगाए जाने की तैयारी चल रही है व नीमच में इसी कार्य को करने के लिए सरामा एनीमल फाउंडेशन ने शहर की जानीमानी संस्था रचना फाउंडेशन से मदद की गुहार की साथ साथ सभी विभागों से व शहर के नागरिकों से सहयोग की आशा रखती है कि वे अपनी अपनी कॉलोनीयो में निवासरत श्वानों की संख्या बताए साथ ही उम्मीद है कि संबंधित विभाग भी इस नेक काम मे मदद के लिए हाथ बढ़ाये।
अक्सर श्वानों को भोजन खिलाने वाले डॉग फ़ीडर्स को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ता है क्योंकि आम जनता में कुत्तों द्वारा काटने पर रेबीज़ होने का डर लगा रहता है और इसी बात का ध्यान रखते हुए ये संस्थाएं श्वानों को एंटी रेबीज़ वैक्सीन की योजना को सफलतापूर्वक अपने शहर के सभी श्वानों को रेबीज़ मुक्त करने हेतु प्रयासरत है।
ज्ञात हो सरामा फाउंडेशन जो कि नीमच में ये सेवा देने की तैयारी में है वो हिमाचल में अपना स्वयं शेक्टर चला रही है। सरामा फाउंडेशन की संचालिका विनीता प्रदीप ने बताया कि उनके शेल्टर में श्वान,गाय,बछड़े,खच्चर, बिल्ली,मुर्गे आदि मिलाकर लगभग 215 जीव है जिनको कि अलग अलग स्थानों से रेस्कयू कर उनके शेल्टर में लाया गया, प्रारंभ में उनका उचित उपचार किया गया बाद में उन्ही को अपने शेल्टर परिवार का हिस्सा बना लिया,सच मे सलाम है ऐसे जज्बातों को जो मौन रहते हुए ऐसे नेक काम कर रहे हैं।
जल्द ही नीमच में एंटी रेबीज़ वैक्सीन अभियान शुरू होने की तैयारी कर रहे और इसी हेतु कल फाउंडेशन की मीटिंग आयोजन की गई जिसमे इस वेक्सीन के वक़्त किन किन परेशानीयो का सामना करना पड़ सकता है, किस तरह सबकी मदद द्वारा है ये अभियान सफल हो पायेगा उक्त मुद्दों पर चर्चा की गयी।
आयोजित आवश्यक मीटिंग सरामा फाउंडर विनीता प्रदीप, रचना फाउंडेशन अध्यक्ष संध्या नायर ,रचना राइजिंग क्लब अध्यक्ष स्वीटी खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अलका चोपड़ा, नीता दुआ,कीर्ति श्रीवास्तव, सरोज छाबड़ा, बानो पठान आदि सक्रिय सदस्याएं उपस्थित थी।