📰 पूरी खबर:
नीमच।Care Health Insurance की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नीमच निवासी टीना गर्ग गहलोत को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर सेवाओं के लिए रतलाम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर टीना गर्ग गहलोत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सीनियर,सहयोगियों एवं सभी शुभचिंतकों को दिया।
नीमच जिले के लिए यह गौरव का क्षण है कि जिले की बेटी ने रतलाम में सम्मान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कम्पनी के RBH श्री अजय कुशवाह सर,सीनियर एरिया हेड कमलेश गिरी गोस्वामी
सीनियर ब्रांच मैनेजर पवीन्द्र वैष्णव, ado मयंक अग्रवाल उपस्थित थे|