📰 पूरी खबर:
उदयपुर, सुखेर। जिले के सुखेर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप के जरिए लूट, अपहरण और फिरौती जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव के सुपरविजन में, थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
ऐसे रची गई साजिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला अनु उर्फ चेरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रार्थी से दोस्ती की और उसे मिलने के बहाने सुखेर क्षेत्र स्थित मेरयगढ़ रोड के पास एक फार्म हाउस पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लूट ली।
इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी का अपहरण कर उसे धमकाते हुए ₹50,000 की फिरौती वसूली और फिर उसे छोड़ दिया।
🚔 पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:
घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले
मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की
दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
हिम्मत सिंह (24) निवासी छातरड़ी, थाना झाड़ोल, उदयपुर
अनु उर्फ चेरी (28) निवासी मंदसौर (म.प्र.), हाल निवासी सर्वऋतु विलास, सुखेर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और अंगूठी बरामद की है तथा वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी हिम्मत सिंह के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें:
धारा 395 (डकैती) – थाना झाड़ोल
धारा 326, 307 (गंभीर चोट व हत्या का प्रयास) – थाना प्रतापनगर
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस टीमइस कार्रवाई में थानाधिकारी भरत योगी के साथ खुमाण सिंह, जगदीश मेनारिया, नितेश मेनारिया, तरुण, भारत सिंह, शंभू राम, अचला राम, कपिल और कुलदीप सिंह (साइबर सेल) की अहम भूमिका रही।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामले में विस्तृत अनुसंधान चल रहा है।