📰 पूरी खबर:

तिलस्वॉ।मेघवंशी (बलाई ) समाज का 21 वॉ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ ।
 समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाज सेवी सिताराम ने बताया कि नवयुवक मंडल कमेटी द्वारा जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वॉ महादेव में इक्कीस वॉ वैदिक विधि विधान के साथ मन्त्रोंचार के साथ संपन्न करवाया गया ।23 जोड़े का विवाह सम्मेलन प्राणी ग्रहण संस्कार हुआ।दो दिवसीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम गणेश स्थापना के साथ ध्वजा पूजन के साथ शुरू हुआ । 
 पवित्र कुंड से सजधज कर पहुँची इक्कावन महिलाओं व बालिकाओं ने सिर जल  कलश धारण कर सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पहुँची । 
 वैदिक मंत्रोचार के साथ  मनीष व्यास व विद्वान पंडितों ने तोरण रश्म , आशीर्वाद समारोह, अग्नि कुंड के समक्ष वर वधू ने फेरे लिए।
भामाशाह ने सामूहिक हथलेवा भी धाल में चढ़ाया । 
इस मौके पर वर वधुओं को आशीर्वाद देने पहुँचे । तिलस्वां महादेव मंदिर महंत पूर्णाशंकर पाराशर ,
विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, विधायक केशरायपाटन चंद्रकांत मेघवाल, विवेक सुषमा चेरिटीबल ट्रस्ट अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़, पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय,एसी अजा मोर्चा महामंत्री राजस्थान रोशन मेघवंशी आदि गणमान्य लोग वर वधूओं को आशीर्वाद देने पहुंचे । आगंतुक का स्वागत अध्यक्ष सीताराम सामरिया, गोपाल जोरम , जय लाल सियाल, सचिव कैलाश हटेला व ऊपरमाल  नवयुवक मंडल कमेठी  ने किया।