📰 पूरी खबर:

कुल घटनाएं एवं प्रगति:जिले में नरवाई जलाने की 58 घटनाओं में से 44 में पंचनामे तैयार कर राजस्व विभाग को अर्थदण्ड वसूली हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं। शेष प्रकरणों में भी पंचनामा/जुर्माना वसूली की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

जुर्माने का प्रावधान: 2 एकड़ तक की भूमि पर: 2500/- रु. प्रति घटना,2 से 5 एकड़ तक की भूमि पर: 5000/- रु. प्रति घटना5 एकड़ से अधिक भूमि पर: 15,000/- रु. प्रति घटना

कलेक्टर की अपील:कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किसान भाईयों से अपील की है कि फसल नरवाई एक धरोहर है। इससे जैविक खाद बनाएं। नरवाई जलाने से हम अपनी धरोहर को जलाकर भूमि को बंजर बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए फसल नरवाई नहीं जलाएं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नरवाई जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट एवं मैदानी अमले से सतत निगरानी रखी जा रही है। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।