📰 पूरी खबर:

     बैठक में आईटीआई प्राचार्यो को निर्देश दिए गये कि वे इस सत्र में संस्‍थान में सभी ट्रेडो में सभी सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करवाए। बैठक में संस्‍थावारविद्यार्थियों के निजी कम्‍पनियों में प्रशिक्षण एवं अध्‍यययन भ्रमण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

       बैठक में जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश परमार ने बतायाकि प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत नीमच जिले के खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको प्रोजेक्‍ट में 130 वेकेंसी उपलब्‍ध है। इनकी पूर्ति के लिए विद्यार्थियों से आनलाईन पंजीयन करवाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने सभी प्राचार्यो को निर्देश दिएकि वे आई.टी.आई.पास आउट अधिकाधिक विद्यार्थियों से सम्‍पर्क करउनका खिमला ग्रीनको प्रोजेक्‍ट में ईन्‍टरशिप के लिए पंजीयन करवाए। बैठक में मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओं योजनाप्रधानमंत्री इंटरशिप योजनाएन.ए.सी.एस.योजनाकी प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने ड्राप आउट बालिकाओं को प्रेरित कर उनका औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में प्रवेश करवाने के निर्देश भी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीमच को दिए है।