📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मधु चतुर्वेदी काे भाजपा महिला मोर्चा में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। श्रीमती चतुर्वेदी विगत 5 वर्षो सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती आ रही है। संगठन में कोषाध्यक्ष पद जिम्मेदारी संभाली है। पार्टी होनहार चेहरे को आगे बढ़ाते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल है। लोग उन्हें को बधाई दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वे महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी का इजहार करते हुए कहा भाजपा महिला मोर्चा की नवीन कार्याकारिणी के घोषणा से संगठन मजबूत होगा और नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा।