📰 पूरी खबर:
नीमच.वनवासी कल्याण परिषद जिला नीमच द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती 15 नवंबर 2026रविवार को वाराह बावजी मंदिर परिसर कंजार्डा के पास में बड़ी धूम धाम से जनजातीय बंधुओ की उपस्थिति में मनाई गई इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय अनिरुद्ध माधव जी मारू, प्रांतीय श्रद्धा जागरण प्रमुख गणपत जी मुनिया जिला अध्यक्ष प्रभुलाल जी चारण,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जी पाटीदार, अनुसूची मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मण जी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कैलाश जी पुरोहित, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लेखराज जी रामचंद्र जी जनजातीय बंधुओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ गणपत जी मुनिया ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला किस प्रकार उनका जीवन जनजातीय बंधुओ की जल, जमीन,जंगल को बचाने और धर्मांतरण रोकने अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया, मात्र 25वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया,विधायक माधव जी मारू ने बताया जनजातीय समुदाय के कई योद्धाओं ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया राजाराम ने शबरी मैया के जूठे बैर खाए,केवट को अपना समझा,भगवान राम की सेना रावण युद्ध में सभी वनवासी बंधुही थे,महाराणा प्रताप की सेना में भील समाज का बड़ा योग दान रहा इसी प्रकार कैलाश जी,रवि जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए,कार्यक्रम का संचालन राजेश वर्मा जिला सचिव ने किया आभार राजेश जी तावड़ ने माना।*