📰 पूरी खबर:



नीमच। कहते हैं खुशियां बांटने से बढ़ती है और अगर त्यौहार के मौके पर जरुरतमंद बच्चों  के साथ खुशियां बांटी जाए तो त्योहारों का रंग और भी चटक हो जाता है । समाज में खुशियां बांटने का काम कुछ मुट्ठी भर लोग ही करते हैं लेकिन अलग-अलग पेशे से जुड़े इन्हीं मुट्ठी भर लोगों की वजह से इंसानियत जिंदा है।
तेजी से बदलते परिवेश में भी महिला सुरक्षा समन्वय शखा नीमच द्वारा एक एक दशक से मानवता की सेवा के कार्य कर रही है और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। 
शहर के भागेश्वर मंदिर के समीप झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए शिक्षक कालोनी स्थित बगीचे में बच्चों के  साथ दीपावली की खुशियां बांटी। महिला सुरक्षा जिला संयोजिका सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी ने बताया जरुरतमंद बच्चों  के साथ त्योहार मनाने से जो सुकून मिलता है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।