📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने मल्लातलाई क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे मो. रिजवान शेख (19) मल्लातलाई स्थित फारुख आजम कॉलोनी में अपने दोस्त के घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
ये तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में रैहान हुसैन (22), नजर हुसैन (19) निवासी भीलूराणा कॉलोनी तथा समीर अली उर्फ समीर सुगला (19) निवासी कौमी एकता नगर, उदयपुर को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में उप निरीक्षक अजयराज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
...