📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी श्री जगन सिंह भिड़े के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा 3 एवं 7 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 21 डंपर एवं 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।3 सितंबर 2026 को ग्वालटोली क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कृष्णा टोल कांटे के सामने ईंट भट्टों के पास से 8 डंपर रेत, पाटीदार छात्रावास के पीछे से 3 डंपर, गाय चौराहा ग्वालटोली से 2 डंपर तथा गाय चौराहा के पीछे स्कीम नंबर-34 से 3 डंपर रेत जब्त की गई। इसके साथ ही रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए।इसी प्रकार 7 सितंबर 2026 को ग्राम गिरदौड़ा रोड किनारे अवैध रूप से रेत का भंडारण पाए जाने पर 5 डंपर एवं 2 ट्रैक्टर जब्त किए गए। मौके से रेत से भरा हुआ 1 ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

      इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा की गई दोनों कार्रवाई में कुल 21 डंपर एवं 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सभी वाहन कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखवाए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी श्री जगन सिंह भिड़े ने बताया कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।