📰 पूरी खबर:
नीमच । नीमच शहर के नाकोड़ा धाम की 1008 वीं पैदल यात्रा पूर्ण करने वाले नाकोड़ा जी के परम भक्त यशवंत कोठीफोड़ा का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सुबह 11.30 बजे पंचवटी कालोनी स्थिति नकोड़ाजी धाम पर होगा।
इससे पहले श्री कोठीफोड़ा के निवास स्थान नीमच सिटी स्थिति चौधरी मोहल्ला से पैदल संघ यात्रा सुबह 9.30 बजे निकलेगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नीमच केंट स्थित नाकोेड़ाजी धाम पहुंचेगी। जहां पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।।