📰 पूरी खबर:
नीमच.जिले के एकमात्र एक्सीलेंस व ए ग्रेड प्राप्त स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट कॉलेज नीमच में मेंटल हेल्थ व स्ट्रेस मेनेजमेंट से संबंधित आन लाइन व आफ लाइन वर्कशॉप आयोजित की गई।
सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में बढ़ रही आत्महत्या की पृवृति, बढ़ता तनाव व अवसाद से उन्हें मुक्त कराने हेतु भोपाल से विषय विशेषज्ञों ने ऑनलाइन स्टाॅफ व विद्यार्थियों को तनाव व आत्महत्या के विचारों से मुक्त होने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।
इसी क्रम महाविद्यालय में ऑफलाइन आयोजित दीक्षांत समारोह में के समापन समारोह में गायत्री शक्तिपीठ नीमच के मेन्टल हेल्थ शिक्षक गिरिराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को तनाव से कैसे मुक्त हों इसके लिए अपने उद्बोधन के माध्यम से समझाया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंतित व संवेदनशील है। उन्होंने सभी संस्थाओं को इस हेतु उचित एक्शन व आयोजन करने हेतु निर्देशित किया है उनके आदेशानुसार यह प्रशिक्षण व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ संजय जोशी ने कहा कि तनाव व आत्महत्या के विचारों से बचने का यही एकमात्र उपाय है कि वर्तमान में जीएं, दिनभर में खूब हसें, अच्छी संगत करें व जो हो रहा है उसे भगवान जो करता है हमारे अच्छे के लिए ही करता है इस भाव से स्वीकार करने की आदत विकसित करें ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एन के डबकरा, प्रभावती भावसार , प्रो बी के अंब डॉ आर सी जैन और डॉ सी पी पंवार मंचासीन थे ।