📰 पूरी खबर:

रतलाम.मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।  इसके परिणामस्वरूप मुंबई से प्रस्थान करने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट तथा मार्ग परिवर्तित किया गया है।


मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
दिनांक 07 जुलाई, 2026 को ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत - नंदुरबार– पालधी- जलगांव – मनमाड – पुणे संचालित की जाएगी।
दिनांक 07 जुलाई, 2026 को ट्रेन संख्या 22943 दौंड - इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पुणे- मनमाड- जलगांव- पालधी-   नंदुरबार- सूरत  संचालित की जाएगी।

दिनांक 07 जुलाई, 2026 को ट्रेन संख्या 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत - नंदुरबार– पालधी- जलगांव – मनमाड – पुणे संचालित की जाएगी।


07 जुलाई की रीशिड्यूल ट्रेनें

ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस – अब 22:30 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब 08 जुलाई को 00:05 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – अब 08 जुलाई को 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12239 मुंबई सेंट्रल–हिसार दुरंतो एक्सप्रेस – अब 08 जुलाई को 04:10 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब 08 जुलाई को 04:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस – अब 08 जुलाई को 04:30 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस–गोमती नगर स्पेशल ट्रेन – अब 08 जुलाई को 05:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12903 गोल्डन टेम्पल मेल (मुंबई सेंट्रल–अमृतसर) – अब 08 जुलाई को 00:10 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एक्सप्रेस – अब 08 जुलाई को 03.20 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।