📰 पूरी खबर:

कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने निकायों में संचालित निर्माण कार्यों का नियमित स्थल निरीक्षण करें तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करें। वर्षा ऋतु को देखते हुए उन्होंने जर्जर एवं खतरनाक भवनों का सर्वेक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा जनहानि की आशंका वाले भवनों को तत्काल खाली कराने एवं आवश्यकतानुसार ध्वस्त करने के निर्देश दिए।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया तथा जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।