📰 पूरी खबर:
*नीमच मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश श्री मोहन यादव जी एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह जी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू को सोपा*
*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा टी ई टी को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।*
*जिले भर से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक , शिक्षिकाएं कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित बालाजी मंदिर पर एकत्रित हुए। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाडा ने संगठन की रणनीति पर बात रखी और कहा कि आज पुरे देश में एक साथ माननीय प्रधानमंत्री महोदय व माननीय शिक्षा मंत्री महोदय को ज्ञापन देकर टीईटी परीक्षा के फैसले से राहत प्रदान करने के लिए मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर शिक्षक समाज के भविष्य को सुरक्षित करें।मनासा ब्लाक अध्यक्ष राकेश पुरोहित ने अपने विचार रखते हुए संगठन की रीति नीति पर बात रखी।अंत में प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हिम्मत सिंह जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय हुआ और आज ज्ञापन दिया जा रहा। शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के साथ समर्पण भाव से खड़ा है और किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा।*
*तत्पश्चात सभी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।*
*ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया व अंत में आभार जिला सचिव जगदीश बारीवाल ने माना। ज्ञापन में प्रांतीय महिला सम्मान सह प्रमुख श्रीमती कुसुम शर्मा, संभागीयकार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल मेघवाल ,जिला संगठन मंत्री श्री मन्नालाल बोहरा,जिला सह संगठन मंत्री श्री विजय तिवारी , जिला उपाध्यक्ष भोपाल सिंह जी चोहान जावद ब्लाक अध्यक्ष श्री दिनेश सेन,नीमच ब्लाक अध्यक्ष श्री हुकुम सिंह चुंडावत हीरालाल मेघवाल, नरेन्द्र सिंह तंवर, सत्यनारायण राठौर,श्रीमती कमला पालीवाल, शबनम खान, गिरधारी लाल धनगर ,भागीरथ गुर्जर आदि पदाधिकारी बंधु व जिले के सैकड़ों शिक्षक,शिक्षिकाए उपस्थित रहें।*
*उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल तोतला ने दी।*