📰 पूरी खबर:

 

नीमच.मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति भोपाल की नीमच इकाई के तत्वावधान में  नीमच के सुधी पाठकों व साहित्य प्रेमियों द्वारा रीडर्स क्लब का गठन कर प्रतिष्ठित साहित्यकारों, उपन्यासकरों  व कहानीकारों की कालजयी कृतियों का पाठन कर प्रति पखवाड़ा  एक उपन्यास की समीक्षा,  वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता व उपयोगिता पर समसामयिक वार्ता आयोजित की जाएगी।

 इस क्रम में पहली समीक्षा इस अभिनव पहल की जन्मदात्री श्रीमती शिवानी जोशी द्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार धर्मवीर भारती की कालजयी रचना प्रसिद्ध उपन्यास *गुनाहों के देवता* की प्रस्तुत की गई। क्लब को  व्यवस्थित से एक्जीक्यूट करने वाली संस्थापक सदस्य  
 श्रीमती प्रेरणा ठाकरे ने क्लब के उद्देश्य व भावी रूप रेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट की चेयरमैन श्रीमती माधुरी चौरसिया, मालवांचल के प्रसिद्ध कवि पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा,  अंग्रेजी के विद्वान आचार्य आर पी शर्मा, सुश्री शैलजा जोशी, मनोरंजन बुक स्टॉल के प्रोपराइटर उपस्थित थे।
सभी ने गुनाहों के देवता की समीक्षा में अपने अपने दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विचार व इसकी प्रासंगिकता व वर्तमान समय में समाज के मूल्यों व व्यवस्था में तेजी से आ रहे बदलाव के संदर्भ में इस उपन्यास की व्याख्या की व समसामयिक चर्चा की ।