📰 पूरी खबर:

नीमच.विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शाखा द्वारा चल रहे अधिक मास के पावन अवसर पर इंदिरा नगर स्थित आंगनबाड़ी में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल स्टेशनरी का सामान,पानी की बोतल, गर्मी को देखते हुए ठंडा पेय पदार्थ और अन्य कुछ खाद्य सामग्री वितरित की गई इस अवसर पर आंगनबाड़ी की सहायिका एवं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती भारती धमेचा एवं संस्था के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे!