📰 पूरी खबर:
उदयपुर। उदयपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर बैंकिंग सेवाओं और मजबूत वित्तीय प्रबंधन के लिए राजस्थान श्रेणी में "बेस्ट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक" अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान 5 से 7 जून 2026 तक लखनऊ के होटल रामाडा एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारत रत्न सहकारिता सम्मान 2026 समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में देशभर की सहकारी संस्थाओं और बैंकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
बैंक की ओर से यह पुरस्कार अध्यक्ष तौसीफ हुसैन, उपाध्यक्ष आफताब गुल अत्तारी निदेशक अनीस डी.एम. तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीना बानू मेहमूदा ने ग्रहण किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीना बानू मेहमूदा ने कहा कि यह सम्मान बैंक परिवार की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बैंक आधुनिक और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
वहीं बैंक अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने इस उपलब्धि पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक भविष्य में भी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि बैंक को इससे पहले भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा बेहतर बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।