📰 पूरी खबर:
नीमच.सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ग्राम चल्दु से किया ’जीवन संजीवनी अभियान’ का शुभारम्भ किया गया.अभियान में सम्मिलित लोगो को प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को सीपीआर व प्राथमिक ईलाज तुरंत मुहिया करवानें संबंधी दिया प्रशिक्षण अनुभाग जावद के खोर एवं अनुभाग मनासा के दरकपुरा फंटे पर भी दिया गया प्रशिक्षण*
जिला नीमच में वर्ष 2023 में 359 सडक दुर्घटना घटित होकर 101 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, वर्ष 2024 में 368 सडक दुर्घटना घटित होकर 120 व्यक्तियों की मृत्यु हुई एवं वर्ष 2025 में 321 सडक दुर्घटना घटित होकर 117 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।
जिला नीमच में हो रही सडक दुघटनों एवं उनमें हो मृत्यु की संख्या को कम करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास द्वारा स्वंय गहन चिंतन किया कर नगर पुलिस अधीक्षक नीमच, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद एवं मनासा, थाना प्रभारी यातायात, टेक्नीकल सहायक मक्।त् संचालक डीएमआर के साथ कई बार मिटींग आयोजित कर सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु कारणों को विश्लेषण किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के स्वंय गहन चिंतन, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद एवं मनासा, थाना प्रभारी यातायात, टेक्नीकल सहायक मक्।त् संचालक डीएमआर के टेक्नीकल सहयोग से जिले के 22 अत्यधिक सडक दुर्घटना संभावित स्थलों का चयन किया जाकर भौतिक निरीक्षण किया गया, दुर्घटनाओं को कम करने हेतु दुर्घटनाओं के संभावित कारणों का टेक्नीकल एवं भौतिक निरीक्षण के माध्यम से पता किया गया।
उक्त टेक्नीकल एवं भौतिक निरीक्षण के पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले में सडक दुर्घटओं को कम करने हेतु जिले में ’जीवन संजीवनी अभियान’ प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। उक्त अभियान के तहत जिलें में चिन्हित 22 हॉट स्पाटों पर आस पास रहने वाले 50 -50 लोगों को सीपीआर ट्रेनिंग, प्राथमिक उपचार हेतु एक डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। जो दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को सीपीआर व प्राथमिक ईलाज तुरंत मुहिया करवा सके तथा पीड़ित की जान बचाई जा सके। जीवन संजीवनी अभियान एक क्यूआर कोड के माध्यम से संचालित होगा जिसमें कोई भी व्यक्ति गुगल के माध्यम से स्केन कर सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर सडक सुरक्षा मित्र बन पायेगा। गुगल फॉर्म के अंतर्गत व्यक्ति द्वारा घायल व्यक्ति की किस प्रकार मदद की आदि महत्वपूर्ण अपने सहयोग को भर पायेगा और वह जिले के सडक सुरक्षा मित्र के रूप में पहचाना जायेगा ।
*आज दिनांक 09.06.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास द्वारा ‘‘जीवन संजीवनी अभियान‘‘ का शुभांरभ ग्राम चल्दु से किया गया। उक्त अभियान के दौरान डॉ कमलेश माली द्वारा अभियान से जुडें लोगो को दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को सीपीआर व प्राथमिक ईलाज तुरंत मुहिया करवानें संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उक्त अभियान के प्रशिक्षण के द्वौरान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव, थाना प्रभारी यातायात सुबेदार सोनु बड़गुजर, मक्।त् संचालक डीएमआर पुष्पेन्द्र कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा।*
*इसी तारतम्य में जीवन संजीवनी अभियान के तहत अनुभाग जावद के खोर टर्न पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप धाकड़ द्वारा अभियान में सम्मिलित लोगो को दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को सीपीआर व प्राथमिक ईलाज तुरंत मुहिया करवानें संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, चौकी प्रभारी नयागांव उनि मंगल सिंह राठौर सहित अभियान में सम्मिलित लोग उपस्थित रहें। इसी प्रकार से अनुभाग मनासा दरकपुरा फंटे पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सिंग आफिसर चन्द्रेश भटट् द्वारा अभियान में सम्मिलित लोगो को दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को सीपीआर व प्राथमिक ईलाज तुरंत मुहिया करवानें संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित अभियान में सम्मिलित लोग उपस्थित रहें।*
*अपील* - जिले के निवासियों से अपील है कि आप सभी ’जीवन संजीवनी अभियान’ को सफल बनाने में नीमच पुलिस का सहयोग करें। सडक दुर्घटना एवं उनमें हो रही मृत्यु को कम करने हेतु नीमच पुलिस आपके सहयोग की अपेक्षा करती है।