📰 पूरी खबर:
नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 140 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।प्रमुख प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई: अवैध कब्जे पर कार्रवाई: जनसुनवाई में ग्राम गिरदौड़ा की रामप्यारी बाई ने अपनी खाली जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच ग्रामीण को तत्काल मौके पर पटवारी भेजकर कब्जा हटवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग को स्वरोजगार सहायता: कांकरिया तलाई के दिव्यांग बल्लुराम बंजारा द्वारा स्वरोजगार हेतु आर्थिक मदद के अनुरोध पर कलेक्टर ने सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग को दिव्यांग पूनमचंद को स्वरोजगार योजना का अविलंब लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
तत्काल आर्थिक सहायता: जयप्रकाश नगर जीरन के दिव्यांग पूनमचंद द्वारा शारीरिक अक्षमता के चलते भरण-पोषण में कठिनाई संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने रेडक्रास प्रभारी को 10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
फॉस्टर केयर योजना का लाभ: ग्राम केरी निवासी बालिका पूजा के आवेदन पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूजा एवं उसके तीन भाईयों को फॉस्टर केयर योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
अन्य आवेदक: जनसुनवाई में दुधिखेड़ा के बालू बंजारा, पडदा की राजकुमारी, पिपल्याघोटा के जीवनलाल पाटीदार, वरथुन के मदनसिंह, माहुपुरा मोलकी के छीतरमल, श्रीपुरा के ईश्वरलाल, महागढ़ के कोमलसिंह, अननिया मानगिर के मदनलाल, निपानिया आबाद के सज्जनसिंह, ग्वालटोली के हरिश, निपानिया के भंवरसिंह, भाटखेड़ी की कारीबाई सहित अठाना के भंवरलाल, काजीवाड़ा रामपुरा की सुगनाबाई, गुठलाई के नारायण प्रजापत, बरूखेड़ा के भेरूलाल, जेतपुरा की प्रेमबाई, चम्पी के प्रदीप कुमावत, बोरखेड़ी की श्यामाबाई, पिपल्याहाड़ा की मांगीबाई, देवरान के देवीलाल, थडौद के मुरलीधर, ढाबा के हरलाल व उदयलाल गायरी, बालागंज के गोपाल एवं अडमालिया के जगदीशदास ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।