📰 पूरी खबर:
नीमच. 20 मई 2026 बुधवार को शहर के (40) भारत माता चौराहे पर भीषण गर्मी मे पक्षियों के लिए जल पात्र (सकोरा ) वितरण किया l कार्यक्रम में अन्य समाजसेवी गणमान्य लोगों सहित नीमच पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने भी जल पात्र वितरण किया l श्री व्यास ने सिर्फ औपचारिकता पूरी नहीं की बल्कि पात्र लेने वाले राहगीर लोगों को पात्र में नियमित रूप से पानी भरने और पक्षियों के पहुंच वाले उचित स्थान पर रखने की बात कहीं l जो आपकी संवेदनशीलता दर्शाती है l वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जीवन कौशिक, दैनिक अवन्तिका ब्यूरो,नीमच एवं असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर भीषण गर्मी के मौसम में जीव दया पक्षियों के लिए जलपात्र, सकोरे वितरण का आयोजन किया गया l पुलिस अधीक्षक श्री व्यास अच्छे आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दी l इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जी जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत जी हरित,वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सुरेंद्र जी सेठी,बेनाडिक कपूर, पत्रकार व संपादक, पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा, सत्येंद्र सक्सेना,मदन सिह धानका , रघुवीर बैरागी, महेंद्र भरानिया जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय भी उपस्थित हूएl अंत में कार्यक्रम संयोजक रघुवीर बैरागी सभी का आभार व्यक्त कियाl