📰 पूरी खबर:
नीमच । UCMAS की 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में हुई, जिसमें नीमच के 8 बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कुल लगभग छह हजार बच्चे शामिल हुए, जिसमें म.प्र. के सभी जिलों से छात्र आए। इंदौर प्रतियोगिता के समय छात्रों का जुनून देखने लायक था।
*संस्था की डायरेक्टर शिखा सिंह* सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 सेंटरों के 5 से 13 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने 8 मिनट में बिना कैलकुलेटर के 200 कठिन गणनाएं हल कीं।
प्रतियोगिता से प्राप्त परिणाम इस प्रकार रहे—
उज्ज्वल चौहान को सेकंड रनअप की ट्रॉफी प्राप्त हुई।
ध्रुव सिहल आर्यमन चोरडिया, उजर, वंश चोपड़ा, कपिश खेडेवाल ने मेरिट ट्रॉफी प्राप्त की।
प्रियंका शर्मा एवं आरोही गोयल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
*कोर्स इंस्ट्रक्टर स्नेहल सांखला* ने बताया कि बच्चों ने लगातार 2 महीनों तक कड़ी मेहनत कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा से नीमच जिले का नाम रोशन किया।बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया।