📰 पूरी खबर:

नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का रविवार को अल्प प्रवास पर नीमच आगमन हुआ। जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत:प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस आगमन पर सांसद श्री सुधीर गुप्ताविधायक श्री दिलीप सिंह परिहारविधायक श्री अनिरुद्ध मारूपूर्व सांसद श्री सुभाष पटेलजिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहानजिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश "पप्पू" जैनश्री हेमंत हरितश्री आदित्य मालूश्री मेहर सिंह जाटश्री निलेश पाटीदारश्री सत्यनारायण गोयल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने की अगवानी:  प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णवएसपी श्री राजेश व्यासअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदियासीएसपी सुश्री किरण चौहानजिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंकिता पंड्या एवं अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

       इस अवसर पर एसडीएम श्री संजीव साहूसहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीयसहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री वैभव बैरागीएसडीओपी सुश्री निकिता सिंहतहसीलदार श्री संजय मालवीयथाना प्रभारी श्री आर.सी. डांगीश्री अमित सारस्वतरक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीआमजनकार्यकर्ता एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

    प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच सर्किट हाउस पर कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।