सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया

सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया



नीमच (निप्र)। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, परशुराम मंदिर निर्माण समिति एवं सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितम्बर को परशुराम महादेव मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमच जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, साथ ही खेल प्रतियोगिताओं, नीट, जेईई आदि में सफलता अर्जित की, उन्हें प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप शमी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इसवर्ष भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। आसपास के ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं समाजजनों ने भाग लिया।