📰 पूरी खबर:

 उदयपुर.त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी की आशंका के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 136 से ज्यादा संदिग्ध मावे के डिब्बे पकड़े हैं। प्रत्येक डिब्बे में करीब 15 किलो मावा भरा हुआ था। यानी 2 हजार किलो से अधिक मावा जांच के दायरे में है।

बीकानेर और गुजरात के अहमदाबाद से आया था मावा। बस से उतारकर ऑटो के जरिए दुकानों तक सप्लाई किया जाना था।

फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह चौहान और सहायक कर्मचारी मोहम्मद सलीम ने शाम 5 बजे से रेकी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।फिलहाल मावे के सैंपल लिए जा रहे हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मावे में मिलावट है या नहीं।