📰 पूरी खबर:
मनासा ।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवाकाल में 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनासा में आयोजित स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर में सहभागिता की।
इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को क्षेत्र के विधायक माधव जी मारु द्वारा हितलाभ वितरित किए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
शिविर में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती Vandana Khandelwal जी, जिला उपाध्यक्ष श्री आशीष सारडा मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा श्री कैलाश पुरोहित उपस्थित थे।