📰 पूरी खबर:

उदयपुर.फतहसागर झील में शुक्रवार दोपहर एक युवती खुदकुशी करने कूद गयी। युवती को डूबता देख वहां खिलौने बेचने वाले युवक मुकेश वैष्णव ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी और युवती को किनारे तक लाकर अन्य लोगों की मदद से पानी के बाहर निकाल लिया
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवती को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि युवती उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र की रहने वाली है। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है। युवती के बॉयफ्रेंड ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। युवती की काउंसलिंग की गयी .