📰 पूरी खबर:
मनासा.स्थानीय भाजपा नेता भगतराम पाटीदार ने अपनी पौत्री के जन्मदिवस को एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के रूप में मनाते हुए नया मालाहेड़ा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ यह विशेष दिन साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री के रूप में स्कूल बैग वितरित किए और बच्चों के साथ बैठकर प्रेमपूर्वक सहभोज (भोजन) किया।
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के वर्तमान और सेवानिवृत्त (पूर्व) शिक्षकों का सम्मान समारोह रहा। श्री पाटीदार ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले गुरुजनों का शाल और श्रीफल भेंट कर ससम्मान अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का आशीर्वाद और समाज में शिक्षा का प्रसार ही सबसे बड़ा उपहार है, इसलिए ऐसे आयोजनों से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानवीय और अनुकरणीय पहल की l