📰 पूरी खबर:
सेठवाना। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (रा.उ.मा.वि.) सेठवाना में भामाशाह और समाजसेवी मोहन दास जी वैष्णव द्वारा छात्र हित में अनुकरणीय पहल करते हुए विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मोहन दास जी वैष्णव ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कॉपी, पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है और जरूरतमंद व होनहार विद्यार्थियों की मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भामाशाह मोहन दास जी वैष्णव का इस पुण्य कार्य और सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से उनका प्रशस्ति पत्र देकर एवं दुपट्टा उड़ाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।