📰 पूरी खबर:
नीमच.स्थानीय सांदीपनि विद्यालय नीमच केंट की हौनहार छात्रा प्रियांशी पिता श्री गणपत राठौर को माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं में प्रदेष की मेरिट में पॉंचवा स्थान प्राप्त करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शिवलाल अग्रवाल एण्ड कम्पनी ने “शिवलाल उत्कृश्टता सम्मान-2026“ के तहत छात्रा को 5100 रू. की राषि प्रस्तिश पत्र पाठ्य पुस्तकें एवं स्कूल बेग. शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती निषा यादव के मुख्य आतिथ्य, शिवलाल अग्रवाल एण्ड कम्पनी प्रतिनिधि श्री अंबरीश जाट, प्रियांषी की माता श्रीमती संगीता राठौर एवं पिता श्री गणपत राठौर के विषेश आतिथ्य तथा प्राचार्य श्री महेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के सम्मान के पष्चात् प्रतिनिधि श्री अंबरीष जाट द्वारा शिवलाल उत्कृष्टता सम्मान-2026“ के बारे में विस्तार से बताया की किस प्रकार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायें. इसकी प्रारंभिक चरण में माध्यमिक षिक्षा मण्डल की परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं में प्रदेष की मेरिट में आये विद्यार्थियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया।
इसी कार्यक्रम में गुरू पूर्णिमा पखवाडें के अंतगर्त प्रियांषी राठौर को पढ़ाने वाले शिक्षकों को गुरू वंदन सम्मान पत्र एवं प्रेरित करने वाले प्राचार्य महेष शर्मा को कुषल नेतृत्व एवं अभुतपूर्व परिणाम के लिए सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्री शर्मा ने बताया कि बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के प्रियांषी ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्षन में दिनरात मेहनत करके प्रदेष की मेरिट में पॉचवा स्थान प्राप्त किया है। यह सभी को प्रेरित करने वाला क्षण है। और यह विष्वास दिलाया कि पुनः इस वर्ष और अधिक विद्यार्थियों को मेरिट में लाने का प्रयास किया जायेगा।
कार्यक्रम में श्रीमती रितु शर्मा, श्री प्रहलाद पाल, श्री राकेश छीपा, श्रीमती पूजा गुजराती ,गतिविधि प्रभारी सपना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया और अंत में सभी का आभार उपप्राचार्य विशाल सोनी ने माना।